कुबरी डीसी का घेराव: जेई बहरी ने मांगे मानने का दिया आश्वासन, 15 दिन में समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

---Advertisement---

कुबरी डीसी का घेराव: जेई बहरी ने मांगे मानने का दिया आश्वासन, 15 दिन में समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

कुबरी डीसी में विद्युत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन एवं घेराव के दौरान जेई बहरी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दो दिनों के भीतर खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। साथ ही कुशियारी में ट्रांसफार्मर से कटे हुए विद्युत कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से पुनः जोड़ दिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शेष मांगों का समाधान समय पर नहीं किया गया तो अगले 15 दिनों के भीतर व्यापक जनआंदोलन और बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि जेई बहरी ने भरोसा दिलाया कि निर्धारित समय से पहले ही सभी मांगों का निराकरण कर दिया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से यज्ञराज साहू (जनपद सदस्य, कुबरी), सुदीप द्विवेदी (करौंदी), रणजीत सिंह चंदेल दुअरा, मृत्युंजय प्रसाद गौतम (कुबरी), राजबहोर द्विवेदी, छोटेराम द्विवेदी, रामगोपाल तिवारी, पुष्पराज शुक्ला, धीरेन्द्र सिंह ‘पप्पू’, प्रतीक द्विवेदी, संजय द्विवेदी, प्रभाकर द्विवेदी, शुभम शुक्ला, मोतीलाल बंसल, बाबूलाल बंसल, जवाहर प्रसाद कोल, सीताराम साहू (जिगनहा), रमेश तिवारी (जिगनहा), मुकेश तिवारी, चंद्रमणि साहू, सियाराम साहू, मुन्नालाल साहू, चंद्रमणि कोल, गोविंद, शिवकरण, लल्लू, शिवबालक बंसल, शुभलायक, रामशरण, शिवकरण सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि विद्युत विभाग अपने वादे के अनुसार सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करता है तो क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी, अन्यथा आगामी आंदोलन पहले से अधिक व्यापक और निर्णायक होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

Leave a Comment