अनूपपुर 1 नवंबर 2026/ कृषक कल्याण स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित कृषि क्विज प्रतियोगिता किसान तेजू सिंह के लिए एक यादगार अनुभव बन गई। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय समारोह में उन्हें बुलेट मोटरसाइकिल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रतीक स्वरूप बुलेट मोटरसाइकिल की चाबी सौंपी गई।
तेजू सिंह ने कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी जानकारी का बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि ने उन्हें अपनी कृषि संबंधी समझ और ज्ञान को प्रदर्शित करने का अवसर दिया। प्रतियोगिता में सफलता मिलने पर वे काफी उत्साहित नजर आए।
तेजू सिंह ने बताया कि कृषि क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करना उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है। बुलेट मोटरसाइकिल का पुरस्कार उनके लिए विशेष महत्व रखता है। इससे दैनिक आवागमन और अन्य आवश्यक कार्यों में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन सराहनीय पहल है, क्योंकि इससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और कृषि संबंधी जानकारी को परखने का अवसर मिलता है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।







































































