तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत छात्रावास में जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

---Advertisement---
  • विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए किया प्रेरित

अनूपपुर 2 नवंबर 2026/ तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह शासकीय सीनियर आदिवासी उत्कृष्ट बालक छात्रावास, जैतहरी में तंबाकू नियंत्रण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों तथा स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को स्वयं तंबाकू से दूर रहने के साथ ही अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी इसके सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर छात्रावास के विद्यार्थियों एवं उपस्थित सदस्यों को तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा अपने छात्रावास एवं ग्राम को तंबाकू मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती स्वर्णलता सिंह सहित छात्रावास के विद्यार्थी एवं अन्य संबंधित सदस्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment