कोयला चोरी, अवैध परिवहन एवं अवैध खनन की रोकथाम हेतु बीसीसीएल में विशेष वाहन जांच अभियान

---Advertisement---

भारत सरकार की ‘ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी’ के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कोयला चोरी, अवैध परिवहन एवं अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से सीआईएसएफ बीसीसीएल यूनिट द्वारा एमएमडीआर अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के अंतर्गत दिनांक 10.08.26 को कंपनी के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच एवं निगरानी अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान प्रमुख चेक पोस्टों, रेलवे साइडिंग, कोल डंप एवं परिवहन मार्गों पर कोयला-लोड वाहनों की जांच की गई तथा उनके दस्तावेजों एवं परिवहन विवरण का एम-परिवहन (M-Parivahan) ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। एरिया-01 (बरोरा) में BCCL रोड स्थित दामोदा ट्रांसपोर्टिंग रूट पर 24 कोयला-लदे वाहनों की जांच में 11 का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया। एरिया-03 (गोविंदपुर) के NAKC एवं Hired Patch चेक पोस्ट क्षेत्र में 21 वाहनों की जांच की गई, जबकि एरिया-04 (कतरास) के TCC चेक पोस्ट पर 10 वाहनों की जांच कर सभी का एम-परिवहन सत्यापन किया गया। एरिया-05 (सिजुआ) के SBC एवं NOCP कोल डंप पर 42 वाहनों की जांच में 32 का सत्यापन किया गया।

एरिया-06 (धनसार) में काली बस्ती के समीप KWSCD पोस्ट, GCP एवं ऐना चेक पोस्ट पर 21 वाहनों की जांच कर सभी का सत्यापन किया गया। एरिया-07 (पुटकी) के गोपालीचक एवं NCD वेटब्रिज पर 11 वाहनों में से 09 का, एरिया-09 (बस्ताकोला) में विकास भवन के समीप राजापुर चेक पोस्ट क्षेत्र में 08 में से सभी 08 का, एरिया-11 (भौरा) के बिरसा ब्रिज चेक पोस्ट पर 14 वाहनों का, एरिया-12 (सीवी) के क्रशर बैक साइड क्षेत्र में 04 में से सभी 04 का तथा एरिया-BK-II (बाघमारा) में 14 नंबर हाजिरी घर के समीप 08 में से 03 वाहनों का एम-परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया।

अभियान के दौरान कुल 163 वाहनों की जांच तथा 119 वाहनों का एम-परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। जांच में किसी भी वाहन अथवा दस्तावेज में कोई विसंगति नहीं पाई गई तथा सभी वाहनों के दस्तावेज एवं परिवहन विवरण निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। किसी भी क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन, संदिग्ध वाहन अथवा अन्य अनियमितता सामने नहीं आई। अभियान के दौरान कंपनी कमांडरों, पोस्ट कमांडरों, QRT एवं अतिरिक्त बल द्वारा प्रभावी निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

बीसीसीएल द्वारा कोयला चोरी, अवैध परिवहन एवं अवैध खनन की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सीआईएसएफ के सहयोग से ऐसे विशेष वाहन जांच एवं निगरानी अभियान नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से कोयला परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के साथ राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। बीसीसीएल प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से ऐसे अभियान भविष्य में भी पूरी सतर्कता, पारदर्शिता एवं विधिसम्मत तरीके से निरंतर जारी रहेंगे।

बीसीसीएल प्रबंधन के अनुसार, राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा तथा ‘ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एमएमडीआर अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के अंतर्गत विशेष जांच एवं निगरानी अभियान भविष्य में भी नियमित एवं सघन रूप से जारी रखे जाएंगे।

महत्वपूर्ण सूचना

कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध परिवहन अथवा अवैध कोयला भंडारण से संबंधित किसी भी सूचना को सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल, कोयला नगर, धनबाद के व्हाट्सएप नंबर 9341528406 पर केवल संदेश (Message) के माध्यम से उपलब्ध कराएं, ताकि सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

Leave a Comment