अल्प वर्षा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने हेतु समन्वित कार्ययोजना बनाएं अधिकारी – सावित्री ठाकुर

---Advertisement---

अल्प वर्षा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने हेतु समन्वित कार्ययोजना बनाएं अधिकारी – सावित्री ठाकुर

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार, धार-महू लोकसभा क्षेत्र में अल्प वर्षा के कारण किसानों एवं आम नागरिकों को हो रही परेशानियों के निराकरण तथा आगामी जल संकट की संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार एवं प्रशासन समन्वित प्रयास करेंगे। यह बात केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं धार-महू सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

श्रीमती ठाकुर ने कहा कि कम वर्षा के कारण कृषि कार्यों, सिंचाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता को लेकर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इसका समय रहते आकलन आवश्यक है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से ठोस कार्ययोजना तैयार करें, ताकि किसानों, ग्रामीण परिवारों और दूरस्थ आदिवासी अंचलों के निवासियों को राहत मिल सके।

 

श्रीमती ठाकुर ने जल संरचनाओं के संरक्षण, तालाबों और जल स्रोतों के समुचित उपयोग तथा नहरों के व्यवस्थित रखरखाव की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी क्षेत्र निरीक्षण करें और समयबद्ध निराकरण करें

बैठक में कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, सीईओ अखिलेश जैन सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment