अनूपपुर 14 अक्टूबर 2026/ जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु कलेक्टर श्री रत्नाकर झा द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में खनिज विभाग द्वारा सघन कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में सहायक खनिज अधिकारी श्रीमती ईशा वर्मा एवं सर्वेयर अमित कुमार एवं अन्य के साथ सोमवार की रात्रि ग्राम जलसार में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 02 वाहन MP65AA0751 एवं MP54AA1366 को जब्त किया गया तथा आगामी निर्देश तक बिजुरी थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। उक्त प्रकरण में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के नियम 19 (1), (2) एवं (3) के अंतर्गत विधिसम्मत कार्यवाही की गई।
खनिज रेत का अवैध परिवहन करते वाहन हुआ जब्त
By: संतोष चौरसिया संपादक (कोयलांचल न्यूज )
On: Wednesday, October 14, 2026 6:22 PM






































































