कलेक्टर बंगले से निकला कोबरा, कार्यालय में मिला 7 फीट का अजगर

---Advertisement---
  • सर्पप्रहरियों ने 15 दिनों के मध्य कलेक्टर बंगला एवं कलेक्टर कार्यालय सहित 35 सर्पो का किया रेस्क्यू,सर्प दंश से पीड़ित सात मरीजों का जिला चिकि,मे उपचार,35 सर्पो को छोड़ा गया जंगल में

अनूपपुर/17 नवम्बर/शशिधर अग्रवाल/ जिला मुख्यालय अनूपपुर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में विगत 15 दिनों के मध्य विभिन्न प्रजाति के 35 सर्पो का सर्पपहरियो ने सुरक्षित रेस्क्यू कर स्वतंत्र विचरण हेतु वन क्षेत्रो में छोड़ा है जिस पर अनूपपुर कलेक्टर रत्नाकर झा के शासकीय बंगला परिषर से कोबरा नांग एवं कलेक्टर कार्यालय परिसर में मंगलवार की सुबह 7 फीट लंबा अजगर सर्प का रेस्क्यू जिला मुख्यालय की सरकारी लाल यादव मनोज यादव धर्मेंद्र यादव एवं लाल दास सिंह के द्वारा किया गया जिला चिकित्सालय अनूपपुर में खेत में काम करते,लकड़ी बीनते तथा रास्ते में चलने के दौरान चार पुरुष एवं तीन महिला सहित सात लोगो को जहरीले सांपों के डसने पर परिजनों द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराए जाने पर ड्यूटी डॉक्टर द्वारा प्रारंभिक उपचार कर विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर साकेत कौशिक एवं डॉक्टर एन,पी,मांझी द्वारा सफलतापूर्वक उपचार किया गया

इस दौरान तुकाराम पिता गनेश सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी छीरापटपर जो खेत में काट कर रखे धान की फसल उठा रहे थे तभी अत्यंत जहरीले 4 फीट लंबे कोबरा नाग सांप ने हाथ में काट दिया,पिपरिया निवासी आरती पिता स्व,अनुज बंंशकार उम्र 25 वर्ष निवासी जो लकड़ी लेने बगार में गई रही के पैर में रसल वाइपर सर्प ने काट लिया, 62 वर्षीय कलकतिया पति मोहेलाल कोल निवासी ईमलीटोला लखनपुर को खेत में काम करने दौरान रसल वाइपर ने सर्प ने पैर में काट लेने,19 वर्षीय अभिषेक केवट निवासी बकेली,30 वर्षीय नीलू पिता बालकरन यादव निवासी बैरिहा (रामपुर),40 वर्षीय वेद सिंह पिता गोजे सिंह निवासी सुलखारी को विभिन्न तरह के सर्पो के काटने पर अस्पताल में भर्ती किया गया रहा का समय पर अस्पताल पहुंचने समय पर उपचार होने से स्वस्थ स्थिति में है जबकि दो मरीज के हाथ एवं पैर में अत्याधिक सूजन आने के कारण सर्जन डॉक्टर साकेत कौशिक द्वारा ऑपरेशन कर शरीर के अंदर फैले सिंह को बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

Leave a Comment