देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह के खिलाफ कड़ा अभियान, सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सक्रिय

---Advertisement---
  • बाल विवाह की सूचना हेल्पलाइन 181, 1098 एवं 112 पर देने की अपील

अनूपपुर 18 नवम्बर 2026/ देवउठनी ग्यारस के अवसर पर 20 नवंबर 2026 को होने वाले विवाह आयोजनों को देखते हुए बाल विवाह की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी जिलों को बाल विवाह रोकने के लिए सतर्कता बरतने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अभियान के तहत ग्राम एवं वार्ड स्तर पर सूचना दल गठित किए जाएंगे। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे तथा उड़न दस्तों के माध्यम से सामूहिक विवाह आयोजनों की निगरानी की जाएगी। ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में जनप्रतिनिधियों द्वारा बाल विवाह रोकने की शपथ ली जाएगी। स्कूलों, महाविद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

विभाग द्वारा संभावित बाल विवाह वाले परिवारों को समझाइश देकर बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। बाल विवाह की सूचना हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 अथवा स्थानीय कंट्रोल रूम नंबर 07659-299101 पर दी जा सकती है।

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने में सक्रिय सहभागिता निभाएं। बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते बाल विवाह रोका जा सके और बच्चों के सुरक्षित भविष्य एवं अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

Leave a Comment