खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन: कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने उत्कृष्ट फुटबॉलर ज्योति चौहान को एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक किया प्रदान

---Advertisement---

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन: कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने उत्कृष्ट फुटबॉलर ज्योति चौहान को एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक किया प्रदान

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार जिले के सरदारपुर की प्रतिभावान फुटबॉलर ज्योति चौहान ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल के दम पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय खेल उपलब्धि और बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री राजीव रंजन मीना ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं

इस अवसर पर खिलाड़ी को प्रोत्साहन प्रदान करने तथा उनकी खेल गतिविधियों में सहयोग के उद्देश्य से जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया

ज्ञात हो कि फुटबॉलर ज्योति चौहान ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर देश-विदेश के खेल मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धार जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। जिला प्रशासन और खेल प्रेमियों द्वारा उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment