जिला न्यायालय शहडोल, जिला जेल, शहडोल, उपजेल बुढार, एवं ब्यौहारी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21जून के अवसर पर आयोजित हुआ विशेष योग कार्यक्रम

---Advertisement---

शहडोल

 

 

जिला न्यायालय शहडोल, जिला जेल, शहडोल, उपजेल बुढार, एवं ब्यौहारी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21जून के अवसर पर आयोजित हुआ विशेष योग कार्यक्रम

 

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री काशीनाथ सिंह महोदय जी के मार्गदर्शन में एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री शशि भूषण शर्मा, जिला न्यायाधीश श्री के पी सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती श्वेता परते तिवारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रीति सिंह बघेल, श्रीमती नूतन रावते, श्री अरविंद मीणा, श्रीमती अभिसारिका महोने, प्रशिक्षु न्यायाधीश सुश्री मीमांसा दुबे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह परस्ते, योग प्रशिक्षक, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अभिभाषक गणों की टीम, समस्त न्यायालयीन एवं कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में आज दिनांक 21/06/2026 को जिला न्यायालय, शहडोल नवीन भवन परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रमों उपरांत प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री शशि भूषण शर्मा द्वारा योग एवं जीवन में उसके लाभ के विषय में सभी को जानकारी प्रदान की गई, एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया।

 

एक साथ एक ही दिवस पर जिला न्यायालय, शहडोल, तहसील न्यायालय ब्यौहारी, बुढार एवं जयसिंहनगर में व जिला जेल, शहडोल, उपजेल बुढार एवं ब्यौहारी में भी उक्त विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

ज्ञात हो कि उक्त मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में *राज्य के समस्त जेलो में* दिनांक 15.6.2026 से 21.6.2026 तक *एक सप्ताह का योग कार्यक्रम* निरंतर आयोजित किया जा रहा है। जिसका वर्चुअल माध्यम से *शुभारंभ माननीय प्रभारी मुख्य न्यायाधिपति महोदय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय माननीय न्यायमूर्ति श्रीमान विवेक रूसिया सर* द्वारा केंद्रीय जेल जबलपुर सभागार से शुभारंभ किया गया था। उक्त कार्यक्रम से समस्त जिलों के बंदीगण लाभान्वित हो रहे हैं।

 

इसी क्रम में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित हुए विशेष योग कार्यक्रम में समस्त उपस्थित जन योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment