जिला कांग्रेस की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति, वोट रक्षकों की नियुक्ति पर जोर

---Advertisement---
  •  वोट रक्षकों की नियुक्ति एवं भोपाल कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा

अनूपपुर। दिनांक 17 नवंबर 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय अनूपपुर में दोपहर 12 बजे से जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिनांक 18 नवंबर 2026 को AICC पर्यवेक्षक भाई जगताप के अनूपपुर आगमन एवं चौपाल आयोजित करने पर चर्चा की गई।

बैठक में जिले के सभी बूथों पर वोट रक्षकों की नियुक्ति करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी 26 नवंबर 2026 को भोपाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिले से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. व्ही.पी.एस. चौहान, जिला कांग्रेस महासचिव सत्येन्द्र दुबे, डॉ. विनय शुक्ला, राघवेन्द्र पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजीव सिंह, जिला कांग्रेस सचिव राजूराम पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ‘मुन्ना’, राजन राठौर, गुलाब पटेल, कांग्रेस नेता रफी अहमद सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, ब्लॉक, नगर एवं मंडलम कांग्रेस अध्यक्षगण, मोर्चा, विभाग एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षगण तथा अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, प्रत्येक बूथ पर वोट रक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेसजनों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

Leave a Comment