हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीसीसीएल मुख्यालय में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

---Advertisement---

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीसीसीएल मुख्यालय में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

तिरंगे की गरिमा, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना के साथ बीसीसीएल परिवार ने लिया सहभागिता का संकल्प

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के मुख्यालय कोयला भवन में आज विशेष कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, अधिकारी-कर्मचारियों, विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बीसीसीएल वेलफेयर बोर्ड एवं महिला कल्याण समिति के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं उसकी गरिमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित बीसीसीएल परिवार ने हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमडी श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसकी गरिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने बीसीसीएल परिवार से अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसके संदेश को समाज तक पहुंचाने और राष्ट्रीय एकता की भावना को और सुदृढ़ करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने तथा हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामूहिक सहभागिता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

बीसीसीएल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के साथ-साथ समाज में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। यह पहल राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं गौरव की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में बीसीसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) श्री मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री संजय कुमार सिंह निदेशक (वित्त) श्री राजेश कुमार तथा निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) श्री राजीव कुमार सिन्हा सहित वेलफेयर बोर्ड के सदस्य, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधिगण तथा महिला कल्याण समिति की प्रतिनिधिगण उपस्थित रहीं। इनमें वेलफेयर विभाग की विभागाध्यक्ष एवं कोऑर्डिनेटर श्रीमती किरण रानी नायक, श्रीमती गार्गी मुखोपाध्याय, श्रीमती मधुस्मिता लकड़ा एवं श्रीमती निधि सिन्हा शामिल रहीं। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सिस्टम) श्री डी.पी. मिश्रा, श्री अर्पण घोष, श्री मनीष मिश्रा, श्री मिथिलेश कुमार एवं श्रीमती एस.जे. कुजूर सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी-कर्मी भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment