ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार, भोपाल लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार पी.एम. श्री शासकीय हाईस्कूल ब्राह्मणडी, धार में डी.पी.आई. असिस्टेंट डायरेक्टर श्री शशिकांत गुब्बारेले द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित पी.एम. श्री योजनाओं, शैक्षणिक गतिविधियों तथा समग्र व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया।
निरीक्षण दल ने विज्ञान प्रयोगशाला, सेल्फी पॉइंट, विद्यालय परिसर की स्वच्छता, कक्षा-कक्ष व्यवस्था तथा शैक्षिक प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया। विद्यालय में आयोजित टी.एल.एम. एग्जीबिशन का विशेष रूप से अवलोकन किया गया, जिसमें गणित विषय की तैयारियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गणित की शिक्षिका श्रीमती अंजली मुद्गल के नवाचारी प्रयासों एवं शिक्षण सामग्री की अधिकारी द्वारा मुक्त कंठ से सराहना की गई।
इसी प्रकार विज्ञान मॉडल एवं सहायक शिक्षण सामग्री के लिए शिक्षक श्री राकेश तिवारी के प्रयासों को भी सराहा गया। सहायक संचालक श्री केशव वर्मा ने प्राचार्य महोदया डॉ. किरण गौतम के कुशल मार्गदर्शन तथा योगा शिक्षक श्री उमेशचन्द्र कश्यप के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने समस्त शिक्षकों को और अधिक सक्रियता एवं नवाचार के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्रीमती तृप्ति द्विवेदी द्वारा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिवार में उत्साह का वातावरण रहा। विद्यालय प्रबंधन ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।













































