बारिश से बचने के कारण तिरपाल लगाकर किया गया अंतिम संस्कार
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार जिले के सरदारपुर तहसील के अंतर्गत दसई ग्राम में एक मार्मिक दृश्य उसे समय देखने को मिला जब एक बच्चे की सर्प दंश के कारण मृत्यु हो गई गांव में बहुत तेज बारिश हो रही थी जो लगातार हो रही थी जिसके परिणाम स्वरूप आदिवासी बच्चों को ऊपर से तिरपाल की आड़ कर दाह संस्कार किया गया ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि जब राज्य और केंद्र की सरकार करोड़ों रुपए के विकास कार्य के दावे कर रही है जिले में करोड़ों रुपए के भवन निर्माणाधीन है ऐसे में क्या अंतिम संस्कार के लिए सरकार एक टीन शैड तक भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है मजबूरी में लोगों को गिरते पानी में बच्चे का अंतिम संस्कार करना पड़ा यह जिला प्रशासन के लिए एक संदेश है कि अभी भी जिला समुचित विकास का इंतजार कर रहा है सबका साथ सबका विकास का नारा अभी भी अधूरा है
















