ABVP ने किया कोतमा शासकीय महाराजा मार्तंड महाविद्यालय का घेराव।

---Advertisement---

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोतमा नगर इकाई द्वारा शासकीय महाराजा मार्तंड महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं व लगातार हो रही लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन व ज्ञापन किया गया,

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि महाराजा मार्तंड महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के छात्रों का परीक्षा परिणाम पूर्णत गलत आया है साथ ही महाविद्यालय में लाइब्रेरी व्यवस्था पूर्णता बंद है, परिसर में पानी व वॉशरूम की नियमित साफ सफाई न होना ,कक्षाओं का संचालन न होना ,गर्ल्स कॉमन रूम की व्यवस्था न होना ,सेनेटरी वेंडिंग मशीन व फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था न होना, साथ ही छात्रों के लिए बस व्यवस्था शुरू की जाए एवं क्रीड़ा अधिकारी के अमर यदि व्यवहार व आचरण को ध्यान में रखते हुए खेल गतिविधि कोष व्यवस्थित किया जाए । अतः इन सभी समस्याओं का निराकरण जल्द ही नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार महाविद्यालय प्रशासन होगा।

प्रदर्शन, ज्ञापन को सफल बनाने में जिला संगठन मंत्री शिवेंद्र चतुर्वेदी, नगर मंत्री प्रांजल तिवारी, भाग संयोजक राज ताम्रकार नगर सहमंत्री उत्कर्ष उपाध्याय, महिमा श्रीवास, राज शर्मा ,अनुज ,गौरव सोनी, गौरव सोनी, कपिल सोनी, ओम प्रकाश वंश ,यशिका, प्रांजलि अनुज हर्षित आकाश एवं कई कार्यकर्ता वह समस्त छात्र उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment