एनसीएल खड़िया परियोजना में संपन्न हुई अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27
सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की खड़िया परियोजना में गत गुरुवार को अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 17 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेली गई जिसमें एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों की 12 टीमों से कुल 168 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया
समापन समारोह के दौरान समापन समारोह के दौरान महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री राजेश त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। इस दौरान अपने उद्बोधन में उन्होनें विजेता टीम को बधाई दी तथा उपस्थित सभी से खेल कूद गतिविधियों में हिस्सा लेने हेतु आह्वान किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (खड़िया) श्री के. डी. जैन , परियोजना जेसीसी सदस्य, विभागाध्यक्षगण, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड मेम्बर्स एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
खिताबी मुकाबले में जयंत टीम की जीत
अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जयंत एवं मुख्यालय की टीमों के बीच खेला गया। इस दौरान जयंत टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ मुख्यालय टीम को हराकर विजेता खिताब अपने नाम किया
प्रतिस्पर्धा के दौरान श्री जगन्नाथ वैश्य (जयंत) बेस्ट प्लेयर, श्री मुकुल सिंह (जयंत) बेस्ट सेटर , श्री शशि कुमार वैश्य (मुख्यालय) बेस्ट लिबेरो एवं श्री पंकज वैश्य (मुख्यालय) बेस्ट स्मैशर बने
गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा प्रतिवर्ष अपने कर्मियों का मनोबल बढ़ाने एवं उनके शारीरिक और मानसिक विकास हेतु ऐसी अनेक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है










































