ग्राम पंचायत लखौरा में धूमधाम से मनाई गई धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती

---Advertisement---

संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू एवं मध्यप्रदेश किसान सभा के नेतृत्व में हुआ आयोजन, वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के संघर्षों और आदिवासी अधिकारों पर डाला प्रकाश

पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर)। ग्राम पंचायत लखौरा, पुष्पराजगढ़ में महान आदिवासी जननायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू एवं मध्यप्रदेश किसान सभा के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ चलाए गए आंदोलन, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्षों को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू के अध्यक्ष जुगुल किशोर राठौर, महासचिव सहसराम चौधरी, मध्यप्रदेश किसान सभा के जिला सचिव ओमप्रकाश राठौर, आदिवासी नेता तेरसू सिंह गोड़ एवं माकपा नेता रमेश सिंह राठौर , युवा नेता रामाधार सिंह राठौर, एवं विष्णु प्रसाद पनाडिया सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अन्याय, शोषण और दमन के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आदिवासी समाज को अपने अधिकारों, संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए जागरूक एवं संगठित होने का संदेश दिया। आज भी उनके विचार सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई में प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में मदन सिंह उईके, कमलेश सिंह, हीरा सिंह, सुखपाल सिंह, कमलेश नापित, दशरथ सिंह, कैलाश सिंह सहित अनेक साथियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी साथियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अंत में उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए संघर्ष, एकता और अधिकारों की रक्षा के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment