अनूपपुर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह

---Advertisement---
  • जल, जंगल, जमीन और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया जीवन समर्पित – अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती प्रीति रमेश सिंह
  • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से प्रेरणा ले युवा – सीईओ जिला पंचायत
  • भगवान बिरसा मुंडा ने भारत माँ की रक्षा के लिये किए कई उल्लेखनीय कार्य – पूर्व अध्यक्ष जनपद श्री हीरा सिंह श्याम
  • जनजातीय आधारित रंगारंग संस्कृति कार्यक्रमों की दी गई प्रस्तुति

 

अनूपपुर,15 नवंबर 2026/ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने कहा है कि जल, जंगल और जमीन का अधिकार जनजातीय समाज का मूल अधिकार है। इसे अंग्रेज उनसे छीनना चाहते थे। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के अत्याचार, अनाचार के खिलाफ जनजातीय समाज को खड़ा किया और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने जनजातीय समाज के मूल अधिकार की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह आज अनूपपुर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की 151वी जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित कर रही थी।

  • जल, जंगल, जमीन और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने किया जीवन समर्पित – अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती प्रीति रमेश सिंह

  • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से युवा ले प्रेरणा – सीईओ जिला पंचायत

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने कहा कि भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन द्वारा जनजातीय समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। दाजगुआ, पीएम जनमन योजना, आदि कर्मयोगी मिशन आदि के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं, उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के जीवन में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं।

  • भगवान बिरसा मुंडा जनजाति समुदाय के महानायक – पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम

पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ श्री हीरा सिंह श्याम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजाति समुदाय के महानायक थे, जिन्होंने समाज के उत्थान हेतु अविस्मरणीय कार्य किए। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों में संकल्प लेकर समग्र विकास के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने योगदानों से देश की जनजातीय एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

  • भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर हुआ समारोह का शुभारंभ

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वाल्मिकी राठौर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, पुष्पराजगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम तथा अन्य अतिथि गणों ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह की शुरुआत श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा के वातावरण में हुई।

  • भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित लघु फिल्म का हुआ प्रदर्शन

कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, त्याग और बलिदान पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें उनके साहसिक योगदान और जनजातीय समाज के उत्थान हेतु किए गए प्रयासों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।

  • प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ, जिसे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देखा और सुना।

  • लोक कला और संस्कृति से सजी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

समारोह में लोक कला की जीवंत छटा उस समय बिखर गई जब लोक कला पथक दल ने पारंपरिक शैला एवं गुदुम नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा माता शबरी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर व मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के विद्यार्थियों ने विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और जनजातीय कला-संस्कृति की समृद्ध धरोहर को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर विन्ध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, जिला पंचायत सदस्य श्री रंजीत सर्राटी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह, श्री अमोल सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल, जनजातीय कार्य विभाग के क्षेत्र संयोजक एस के बाजपेई सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, विद्यार्थी, पत्रकार बंधु एवं आमजन उपस्थित थे।

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment