ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी कुबरी की मासिक बैठक संपन्न

---Advertisement---
  • संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा, कांग्रेस पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन रहे उपस्थित

कुबरी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह चौहान जी के निर्देशन में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी कुबरी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस कमेटी कुचवाही के ब्लॉक अध्यक्ष श्री राणा प्रताप सिंह जी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री लालवेंद्र सिंह जी की उपस्थिति में संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचवाही के सचिव श्री सुदीप द्विवेदी, सेक्टर अध्यक्ष कुबरी श्री रणजीत सिंह, मंडलम अध्यक्ष कुबरी श्री अभिषेक शुक्ला, मंडलम सोशल मीडिया अध्यक्ष कुबरी श्री दीनदयाल साहू, पंचायत अध्यक्ष कुबरी श्री मृत्युंजय प्रसाद गौतम, किसान कांग्रेस से श्री बद्री सिंह चौहान, एससी प्रतिनिधि श्री शिवलाल साकेत, एसटी प्रतिनिधि श्री सुधीर रावत, श्री कृष्ण कुमार सिंह, श्री प्रतीक शुक्ला सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठनात्मक एकजुटता के साथ जनसमस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करने तथा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता के साथ संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment