राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन 31 अक्टूबर को

---Advertisement---

अनूपपुर 30 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे अनूपपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन द्वारा पुलिस बल तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से आयोजित इस एकता दौड़ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। दौड़ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर से प्रारंभ होकर अमरकंटक तिराहा तक निकाली जाएगी।

आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिस बल, खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों में आपसी सद्भाव, एकता एवं राष्ट्र की अखंडता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment