प्रधानमंत्री आवास योजना में अपनों पर सहायक सचिव पर पद के दुरुपयोग की शिकायत

---Advertisement---
  • सकोला में भाई, चाचा और बुआ के नाम आवास स्वीकृत कराने का आरोप; सीएम हेल्पलाइन में पहुंची शिकायत, जांच की मांग

जमुना कोतमा प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है ग्राम पंचायत सकोला के सहायक सचिव रमेश विश्वकर्मा पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने ही परिवार के सदस्यों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का आरोप लगाया गया है इस संबंध में ग्राम निवासी बृजभान सिंह ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है

शिकायतकर्ता के अनुसार, सहायक सचिव द्वारा अपने सगे भाई, चाचा और बुआ के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराए गए हैं। जैसे रामकरण विश्वकर्मा पिता तुलाराम विश्वकर्मा, जो सहायक सचिव के सगे चाचा हैं, के नाम पर आवास स्वीकृत किया गया, जबकि उनका पहले से पक्का मकान बना हुआ है

इसी तरह सुरेश विश्वकर्मा पिता रामरतन विश्वकर्मा, जिन्हें शिकायत में सहायक सचिव का सगा भाई बताया गया है, के नाम पर भी आवास स्वीकृत कराने का आरोप है। वहीं बुआ कलावती के नाम पर भी प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने की बात शिकायत में कही गई है

  • कहीं राशि जारी, तो कहीं निर्माण शुरू नहीं होने का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित हितग्राहियों के नाम पर आवास की राशि जारी हो चुकी है, लेकिन कुछ मामलों में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है कलावती के नाम पर स्वीकृत आवास का काम शुरू नहीं होने और राशि निकलने की बात भी शिकायत में उठाई गई है वहीं रामकरण विश्वकर्मा के नाम पर पहले से पक्का मकान होने के बावजूद आवास स्वीकृत किए जाने पर सवाल खड़े किए गए हैं

  • जांच के बाद ही सामने आएगी वास्तविक स्थिति

शिकायतकर्ता बृजभान सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित आवासों की स्वीकृति, हितग्राही पात्रता, जियो टैगिंग, जारी की गई राशि और निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए यदि नियमों के विरुद्ध अपात्र लोगों को लाभ दिया गया है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा गलत तरीके से जारी राशि की वसूली की जाए

फिलहाल यह मामला शिकायत के आधार पर सामने आया है अब देखना होगा कि जनपद पंचायत एवं जिला प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment