अमरकंटक नर्मदा मंदिर में नवरात्र पर जारी है फलाहारी प्रसाद की अनूठी परंपरा

---Advertisement---

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में नवरात्रि में संध्या आरती के बाद वितरित किया जाने वाला साबूदाने से तैयार फलाहारी प्रसाद ​1990 के दशक में शुरू हुई इस परंपरा को अब पूर्व पुजारियों के बेटे (पुत्र) पूरी निष्ठा से आगे बढ़ा रहे हैं । प्रारंभ किया गया यह सेवा कभी 5 किलो से शुरू होने वाला प्रसाद अब प्रतिदिन सवा क्विंटल से डेढ़ क्विंटल तक तैयार किया जाता है । प्रसाद की ​शुद्धता को ध्यान में रखते हुए शुद्ध घी से बनी साबूदाने की खिचड़ी सबसे पहले मां नर्मदा को अर्पित कर श्रद्धालुओं में निःशुल्क बांटी जाती है ।

​स्वयं के सहयोग से संचालन

इस सेवा में नर्मदा मंदिर ट्रस्ट या प्रशासन की आर्थिक मदद नहीं ली जाती , इसे मंदिर पुजारी परिवार और स्थानीय सेवाभावियों द्वारा चलाया जाता है ।
​अमरकंटक के पवित्र नर्मदा मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी प्रसाद वितरण की परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा के साथ जीवंत है । मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी स्वर्गीय आशुतोष द्विवेदी (राजू महाराज) एवं स्वर्गीय सुशील द्विवेदी (सुंदर महाराज) द्वारा शुरू की गई इस सेवा को अब युवा पीढ़ी — अभिषेक , विनायक , प्रसन्न , श्रीयांक , विवेक , कार्तिकेय और दिव्यम द्विवेदी पूरी तल्लीनता से संभाल रहे है ।
​व्रतधारी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर शुरू हुई यह सेवा आज आस्था और जनसेवा का एक बड़ा उदाहरण बन चुकी है , जिसे भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment