भक्ति और संस्कृति के रंगों से सजा एमसीबी ग्रैंड गरबा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

---Advertisement---

भक्ति और संस्कृति के रंगों से सजा एमसीबी ग्रैंड गरबा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

हाईस्कूल मैदान में तीन दिवसीय आयोजन का शानदार समापन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मोमेंटो और प्रतीकात्मक चेक देकर बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह

मनेन्द्रगढ़। मां दुर्गा की आराधना, पारंपरिक संगीत की मधुर धुनों और गरबा की आकर्षक प्रस्तुतियों के बीच मनेन्द्रगढ़ के हाईस्कूल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय एमसीबी ग्रैंड गरबा प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। नवरात्रि के उल्लास से सराबोर इस आयोजन में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति समर्पण का परिचय दिया।
समापन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ हुई। इस दौरान मंत्री ने प्रदेश की सुख समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया।
तीन दिनों तक चले इस गरबा उत्सव में पारंपरिक परिधानों से सजे प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित किया। संगीत की लय पर तालमेल के साथ किये गये गरबा नृत्य ने पूरे परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया। महिलाओं और युवतियों के साथ बच्चों की भागीदारी ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा के इस संगम में दर्शकों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

विजेताओं को मिला सम्मान

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो और प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर प्रतिभागियों में खुशी और उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन ने स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ ही सामूहिक सहभागिता और सांस्कृतिक एकजुटता को भी प्रोत्साहित किया

एमसीबी ग्रैंड गरबा प्रतियोगिता का समापन भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के बीच यादगार बन गया। तीन दिनों तक हाईस्कूल मैदान में छाई गरबा की धूम ने मनेन्द्रगढ़ में नवरात्रि उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment