जावरा थाना प्रभारी दीपक मंडलोई का सैलाना तबादला

---Advertisement---

जावरा थाना प्रभारी दीपक मंडलोई का सैलाना तबादला

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

रतलाम / जावरा जावरा शहर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक मंडलोई का रतलाम पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशासनिक तबादला कर सैलाना थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ किया गया है। उनके स्थानांतरण पर जावरा में पुलिस स्टाफ, व्यापारी संगठनों और गणमान्य नागरिकों द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर उनके कार्यकाल की सराहना की गई।

अपने जावरा कार्यकाल के दौरान निरीक्षक मंडलोई ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया। असामाजिक तत्वों और अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही। थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी से शालीनता से मिलना और त्वरित निराकरण करना उनकी कार्यशैली की पहचान रही।

तकनीकी पुलिसिंग के क्षेत्र में उनके द्वारा ‘सेफ क्लिक’ अभियान चलाया गया। साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता और ऑनलाइन ठगी से बचाव को लेकर उन्होंने नागरिकों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए।

अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न होने पर थाना प्रभारी मंडलोई द्वारा मन्नत के अनुसार जावरा से होरी हनुमान मंदिर तक 40 किलोमीटर की पदयात्रा की गई। शनिवार सुबह 5 बजे पुलिस बल के साथ शुरू हुई यह यात्रा दोपहर 2 बजे राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले स्थित होरी हनुमान मंदिर पहुंची, जहां अमन-चैन और भाईचारे के लिए प्रार्थना की गई।

उनकी मिलनसार और सहज कार्यशैली के कारण वे जावरा में जनप्रिय थाना प्रभारी के रूप में पहचाने गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment