कपिलधारा में डांडिया की धूम, माता रानी की भक्ति में झूमे श्रद्धालु

---Advertisement---

अविनाश सिंह
जिला रिपोर्टर, अनूपपुर

कपिलधारा में डांडिया की धूम, माता रानी की भक्ति में झूमे श्रद्धालु

कपिलधारा कॉलोनी, बिजुरी। श्री श्री संगम नव दुर्गा पूजा समिति, पुराना पंडाल कपिलधारा कॉलोनी में आज डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह, उमंग और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस डांडिया कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। संगीत की मधुर धुनों पर थिरकते श्रद्धालुओं ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था

पुराना पंडाल परिसर में माता रानी की भक्ति और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने नवरात्रि का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान आपसी मेल-जोल, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था की सुंदर झलक देखने को मिली। डांडिया आयोजन ने क्षेत्र में उत्सव की रौनक बढ़ा दी और लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला

श्री श्री संगम नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने कपिलधारा कॉलोनी में नवरात्रि के उल्लास को और भी खास बना दिया। देर तक भक्तिमय संगीत और डांडिया की धुनों से आयोजन स्थल गुलजार रहा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment