अनूपपुर 17 अक्टूबर 2026/ मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं नवीन मतदाताओं के पंजीयन की प्रगति की समीक्षा के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पुष्पराजगढ़ द्वारा बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मतदान केंद्रवार मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान नवीन मतदाताओं के पंजीयन तथा मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम शामिल किए जाने से संबंधित कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गई।
बैठक में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर से मतदान केंद्रवार प्रगति की जानकारी लेते हुए मतदाता सूची को अद्यतन करने से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की कार्यवाही को व्यवस्थित रूप से संपादित करने पर जोर दिया गया।






































































