कलेक्टर ने कटकोना-उरा सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

---Advertisement---
  • निर्माण कार्य में तेजी लाने, पर्याप्त मैनपॉवर की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं गुणवत्ता के निर्धारित मापदंडों का पालन करने के दिए निर्देश

अनूपपुर 17 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कटकोना-उरा सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माण कार्य को गति देने और निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री झा ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए पर्याप्त मैनपॉवर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब से बचने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं मापदंडों के अनुरूप किया जाए तथा गुणवत्ता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर श्री झा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए तथा कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करना प्राथमिकता है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री टी.आर.नाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

Leave a Comment