सांसद हिमाद्री सिंह ने कोतमा और अनूपपुर विधानसभा का किया भ्रमण, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

---Advertisement---

सांसद हिमाद्री सिंह ने कोतमा और अनूपपुर विधानसभा का किया भ्रमण, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

मंगल भवन निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए एसईसीएल के सीएमडी से की चर्चा, जनहित के कार्य को पूरा कराने का दिया भरोसा

अनूपपुर। शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने 17 अक्टूबर 2026 को अनूपपुर जिले के कोतमा एवं अनूपपुर विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की और भाजपा कार्यकर्ताओं के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। भ्रमण के दौरान सांसद ने विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ जनहित से जुड़े विषयों पर भी पहल की।

अटल ग्राम सेवा सदन का लोकार्पण, छह सड़कों का पूजन

कोतमा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खमरौध में सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन अटल ग्राम सेवा सदन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत छह ग्रामीण सड़कों का पूजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इन विकास कार्यों को ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मंगल भवन का किया अवलोकन, एसईसीएल के सीएमडी से की चर्चा

अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के पसान नगर पालिका अंतर्गत भालूमाड़ा में सांसद हिमाद्री सिंह ने निर्माणाधीन मंगल भवन का अवलोकन किया। इस दौरान भवन निर्माण को लेकर एसईसीएल के जमुना-कोतमा क्षेत्र की ओर से किए जा रहे हस्तक्षेप का विषय सामने आया। सांसद ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जनहित के कार्य को पूरा कराने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने तत्काल एसईसीएल बिलासपुर के सीएमडी से दूरभाष पर चर्चा कर मंगल भवन के निर्माण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही। सांसद ने जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने पर जोर दिया।

भाजपा नेताओं के निवास पर पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात

क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह पसान भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मिंटू के निवास पर पहुंचीं और उनके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। इसके पश्चात उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह के निवास पर पहुंचकर परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेताओं के परिवारों में हुए शोक पर संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी सहानुभूति प्रकट की।

जमुना कॉलोनी में हुआ स्वागत, रामेश्वर महादेव मंदिर में किए दर्शन

सांसद के जमुना कोऑपरेटिव बाजार पहुंचने पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, वरिष्ठ नेता राजू गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय यादव, दिलीप झा रणविजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इसके बाद सांसद वार्ड क्रमांक 3, जमुना कॉलोनी स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर देश, प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद श्रीमती सविता रूपेश सिंह तथा वार्ड की महिलाओं ने सांसद का स्वागत किया।
भ्रमण के दौरान भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक लाल , पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी, वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह नरेश शर्मा भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय सिंह, अब्दुल कलाम मंडल महामंत्री अजय यादव सचिन जायसवाल वरिष्ठ पत्रकार संतोष चौरसिया दिवाकर विश्वकर्मा , मुकेश पनिका सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment