एनसीएल में सतर्कता जागरूकता अभियान–2026 के अंतर्गत निवारक सतर्कता पर संवादात्मक सत्र का हुआ आयोजन

---Advertisement---

एनसीएल में सतर्कता जागरूकता अभियान–2026 के अंतर्गत निवारक सतर्कता पर संवादात्मक सत्र का हुआ आयोजन

मुख्य सतर्कता अधिकारी, बीएलडब्ल्यू, वाराणसी श्री अंकुर चंद्रा ने निवारक सतर्कता के विभिन्न पहलुओं डाला प्रकाश

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में सतर्कता जागरूकता अभियान–2026 के अंतर्गत निवारक सतर्कता पर एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। ‘ईमानदार कर्मियों के मार्गदर्शन हेतु क्या करें और क्या न करें’ विषय पर आयोजित इस सत्र में अधिकारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही, नैतिक मूल्यों एवं भ्रष्टाचार की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।

एनसीएल के एमडीआई, सीईटीआई में आयोजित इस सत्र में श्री अंकुर चंद्रा, आईआरएसएस, मुख्य सतर्कता अधिकारी, बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू), वाराणसी ने निवारक सतर्कता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यस्थल पर नैतिक आचरण, पारदर्शिता एवं ईमानदारी बनाए रखने के महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर एनसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय कुमार जायसवाल, एनसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

सत्र के दौरान सतर्कता जागरूकता अभियान की पृष्ठभूमि एवं महत्व, सतर्कता कार्यप्रणाली, नैतिकता एवं सदाचार जैसे विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, राष्ट्रीय विकास में भ्रष्टाचार की चुनौतियों, भ्रष्टाचार की अवधारणा एवं परिभाषा तथा इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी उपायों पर भी प्रकाश डाला गया। कर्मियों को अपने दैनिक कार्यों में निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करने, निष्पक्ष निर्णय लेने और नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया।

संवादात्मक सत्र में प्रतिभागियों को निवारक सतर्कता से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने तथा ईमानदार एवं पारदर्शी कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहित करने का अवसर मिला।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत एनसीएल के महाप्रबंधक (सतर्कता) श्री कमलेश बनसोड के स्वागत संबोधन से हुई। गौरतलब है कि एनसीएल ‘सतर्कता जागरूकता अभियान–2026′ की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ पर सभी परियोजनाओं व इकाइयों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment