बका लहराकर राहगीरों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

---Advertisement---

बका लहराकर राहगीरों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

सरई चौकी पुलिस की घेराबंदी में आरोपी गिरफ्तार, अवैध लोहे का बका जब्त; आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

अनूपपुर। आगामी त्योहारों एवं कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरई चौकी पुलिस ने ग्राम तरंग वॉशिंग डोंगरी में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से लोहे का बका बरामद होने पर उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार सरई चौकी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तरंग वॉशिंग डोंगरी में एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सरई उप निरीक्षक मंगला दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी में मिला लोहे का बका

पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से विधि-विरुद्ध तरीके से छिपाकर रखा गया लोहे का बका बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाले लोगों को बका दिखाकर भयभीत कर रहा था। आशंका जताई गई कि वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस की तत्परता से समय रहते उसे पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील प्रसाद पनिका पिता जयरामदास पनिका, निवासी ग्राम तरंग वॉशिंग डोंगरी, चौकी सरई, थाना करनपठार, जिला अनूपपुर के रूप में हुई है।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद लोहे के बका, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 100 रुपये बताई गई है, को गवाहों की मौजूदगी में जप्ती पंचनामा तैयार कर पुलिस कब्जे में लिया। आरोपी के विरुद्ध चौकी सरई में अपराध क्रमांक 0/26, धारा 25(बी) आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी सरई उप निरीक्षक मंगला दुबे के नेतृत्व में रामप्रसाद धुर्वे, रामप्रसाद, फूल सिंह श्याम, अनुराग सिंह, मनोज कुमार और साहब सौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment