राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल 7 अक्टूबर को रहेंगे अनूपपुर के प्रवास पर

---Advertisement---

अनूपपुर, 6 अक्टूबर 2026- मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल 7 अक्टूबर 2026 को अनूपपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्री जायसवाल जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा के जिला स्तरीय एवं कोतमा के कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल सुबह 8:30 बजे बिजुरी से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सुबह 9:30 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अनूपपुर पहुंचेंगे। राज्य मंत्री श्री जायसवाल सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

इसके पश्चात सुबह 11 बजे सर्किट हाउस, अनूपपुर पहुंचकर आरक्षित कार्यक्रम में रहेंगे। सुबह 11:10 बजे अनूपपुर से कोतमा के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यमंत्री श्री जायसवाल सुबह 11:50 बजे गांधी चौक, कोतमा पहुंचेंगे, जहां वे सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment