हैडलाइंस पीथमपुर Flexituff कंपनी में मजदूरों ने काम रोका, 3 महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; PF, बोनस और ओवरटाइम पर सवाल
.
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र की Flexituff Technology International Limited कंपनी में कर्मचारियों ने करीब तीन महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए काम बंद कर दिया।
कर्मचारियों का कहना है कि वेतन भुगतान में देरी के कारण घर का खर्च, बच्चों की फीस और बैंक की EMI प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों ने PF, बोनस और ओवरटाइम भुगतान को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
वहीं, कुछ कर्मचारियों ने नकद मजदूरी पर काम करने वाले वर्करों का भुगतान भी अटका होने का आरोप लगाया है।
कर्मचारियों ने करीब 11 घंटे तक काम कराने और ओवरटाइम के भुगतान को लेकर भी सवाल उठाए। इसके अलावा कंपनी में एम्बुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा को लेकर भी कर्मचारियों ने अपनी मांगें रखी हैं।
अब कर्मचारियों के आरोपों पर कंपनी प्रबंधन और श्रम विभाग के जवाब और जांच का इंतजार है। आरोपों की वास्तविक स्थिति संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


































































