एनसीएल में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को एक सूत्र में पिरोती है हिंदी: श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार

---Advertisement---

एनसीएल में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ

कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को एक सूत्र में पिरोती है हिंदी: श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार

 

सोमवार को सिंगरौली स्थित भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में राजभाषा पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ हुआ।

एनसीएल मुख्यालय में आयोजित राजभाषा पखवाड़ा उद्घाटन कार्यक्रम में सीएमडी एनसीएल, श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सीएमडी एनसीएल, श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने कहा कि भारत विविध भाषाओं और बोलियों का देश है, जहाँ कश्मीर से कन्याकुमारी तक राजभाषा हिंदी सभी नागरिकों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। साथ ही श्री जयकुमार ने सभी एनसीएल कर्मियों से दैनिक कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने राजभाषा पखवाड़ा के उद्देश्यपूर्ण सफल आयोजन की शुभकामनाएं दिया ।

कार्यक्रम में एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन), श्री मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी) श्री आशुतोष द्विवेदी, कंपनी श्रमिक संघों के जेसीसी सदस्य- सीएमएस से श्री अजय कुमार, बीएमएस से श्री अशोक कुमार मिश्रा, श्री श्यामधर दुबे, आरसीएसएस से श्री लाल पुष्पराज सिंह, एचएमएस से श्री अशोक कुमार पांडे व बी.एन. सिंह के साथ सीएमओएआई से श्री सर्वेश सिंह एवं मुख्यालय के महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष व अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (आईईडी ) श्री मनोज कुमार सिंह ने माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार श्री अमित शाह तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री पी. के. सिन्हा ने माननीय कोयला एवं खान मंत्री, भारत सरकार श्री जी किशन रेड्डी, प्रबंधक (मानव संसाधन/प्रशासन) श्री कौशल तिवारी ने माननीय कोयला एवं ख़ान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे एवं प्रबंधक (मानव संसाधन/जनसम्पर्क), श्री राम विजय सिंह द्वारा अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, कोल इंडिया, श्री बी. साईराम के हिन्दी दिवस पर प्राप्त संदेशों का वाचन किया गया।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में महाप्रबंधक (मानव संसाधन/राजभाषा), एनसीएल श्री राजेश त्रिवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मंच संचालन प्रबन्धक (मानव संसाधन/कल्याण विभाग), श्री आर. के. राठोर एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबन्धक (मानव संसाधन/प्रशासन), श्री कौशल तिवारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राजभाषा पखवाड़ा के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से राजभाषा विभाग द्वारा अवगत कराया गया।
गौरतलब है कि एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों में भी ‘हिंदी दिवस’ के अवसर पर राजभाषा पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ किया गया। 14 सितम्बर से 28 सितंबर, 2026 तक चलने वाले इस पखवाड़े के दौरान एनसीएल में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं प्रयोग को बढ़ावा दिए जाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment