अमरकंटक के गायत्री सरोवर डैम में 11 वर्षीय बालक की डूबने से मौत
अमरकंटक। माई बगिया रोड स्थित गायत्री सरोवर डैम में बुधवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। करीब 11 वर्षीय बालक पूर्व यादव गहरे पानी में चला गया। लगभग 40 मिनट की मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि बालक अपने परिवार के साथ अमरकंटक के पास स्थित एक आश्रम आया था। इसी दौरान वह डैम की ओर पहुंच गया और नहाते-खेलते गहरे पानी में चला गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना ने गायत्री सरोवर डैम में सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दिवंगत बालक को श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।































































