कॉम्बिंग गश्त में बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

---Advertisement---

कॉम्बिंग गश्त में बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

फरार वारंटियों पर कसा शिकंजा, सभी आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश

अनूपपुर। जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बिजुरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर छह स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में की गई। अभियान में विपुल शुक्ला, विपिन बिहारी राय, प्रभाकर त्रिपाठी, रवि सिंह, सत्यभान सिंह एवं करमजीत सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में गेंदलाल उर्फ बाबूली साहू निवासी तरसिली, रवि कोल निवासी पड़रीपानी बिजुरी, किशनलाल प्रजापति निवासी केबिन दफाई बिजुरी, मुक्तीबाला केवट निवासी मोहाडा दफाई बिजुरी, संतोष सिंह गोंड निवासी भगता तथा अब्दुल अजीज निवासी पड़रीपानी बिजुरी शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी थे।

पुलिस ने सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून से बचने वालों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment