किसानों को मानक स्तर के बीज, उर्वरक एवं कीटनाशी प्रदाय करने हेतु अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी  

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 26 मई 2026/ जिले में गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत किसानों को मानक स्तर के बीज, उर्वरक एवं कीटनाशी प्रदाय करने की दृष्टि से निजी प्रतिष्ठान, सहकारी समितियां, बीज उत्पादक समितियां, फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनियां एवं डबललॉक केन्द्रों के निरीक्षण तथा गुणवत्ता परीक्षण हेतु नमूना लेने के लिए विभिन्न विकासखण्डों में बीज, उर्वरक एवं कीटनाशी निरीक्षक के दायित्व का निर्वहन करने हेतु किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री अवनीश चतुर्वेदी ने कृषि विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने विकासखण्ड कोतमा एवं पुष्पराजगढ़ में सहायक संचालक कृषि श्री बसंत मांडरे, विकासखण्ड अनूपपुर में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री दान सिंह पट्टा तथा विकासखण्ड जैतहरी में कृषि विकास अधिकारी श्री रामाधार सिंह मराबी की ड्यूटी लगाई है।

 

उप संचालक श्री चतुर्वेदी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने विकासखण्ड/कार्यक्षेत्र अंतर्गत दिए गए दायित्यों का निर्वहन करते हुए संचालित सभी सहकारी एवं निजी दुकानों/विनिनर्माण इकाईयों का समय-समय पर निरीक्षण कर कृषि आदानों का नमूना विश्लेषण कराएं। जिससे किसानों को उच्च गुणवत्ता का बीज, उर्वरक एवं कीटनाशी औषधि प्राप्त हो सके। साथ ही संबंधित विकासखण्ड से प्राप्त होने वाले बीज, उर्वरक एवं कीटनाशी लायसेंस हेतु नवीन/नवीनीकरण के आवेदन पत्रों में संलग्न आवश्यक दस्तावेजों (स्थल निरीक्षण, भण्डार एवं विक्रय स्थल) का सत्यापन आदि अन्य कार्यवाही उपरांत उप संचालक, कृषि कार्यालय अनूपपुर को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment