संतों के अपमान पर भाजयुमो का तीखा तेवर रामभद्राचार्य पर टिप्पणी को लेकर आंदोलन की चेतावनी

---Advertisement---

 

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला एमसीबी ने कड़ा विरोध जताया है। भाजयुमो ने इसे सनातन संस्कृति, संत परंपरा और करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का अपमान बताया है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति की पहचान है और उनके खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि चरण दास महंत को तत्काल अपना बयान वापस लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिये। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही बयान वापस नहीं लिया गया तो भारतीय जनता युवा मोर्चा लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक विरोध आंदोलन करेगा। भाजयुमो ने कहा कि वह संतों के सम्मान और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिये हमेशा संघर्ष करता रहेगा।

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं लेकिन संत-महात्माओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी समाज में गलत संदेश देती है और धार्मिक भावनाओं को आहत करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment