कोतमा लॉज हादसे के मृतकों को दी जिला कांग्रेस ने श्रद्धांजलि, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

---Advertisement---

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान की अपील पर शाम 6 बजे कांग्रेसजन, नागरिकगण, समाजसेवी एवं पत्रकारगण गांधी चौक कोतमा पहुंचे, जहां सभी उपस्थित जनों ने 2 मिनट का मौन रखकर एवं कैंडल जलाकर, कोतमा लॉज/इमारत हादसे में मृतकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी, और पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए

 

 

 

4 अप्रैल को कोतमा बस स्टैंड के पास हुई दर्दनाक लॉज/इमारत गिरने की घटना में जान गंवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए 6 अप्रैल को शाम 6 बजे गांधी चौक कोतमा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां हादसे में मृत हुए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम न केवल मृतकों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। बल्कि इस तरह की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है, जिसमें कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है और कई लोग घायल हैं। ऐसे में समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करनी चाहिए। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा कर भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने जिले के सभी सम्माननीय पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शाम 6 बजे गांधी चौक कोतमा पहुंचकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई थी। जिस अनुसार भारी संख्या में कांग्रेस नेतागणों, कार्यकर्तागणों, नगरवासियों एवं व्यापारीगणों ने कोतमा गांधी चौक में उपस्थित होकर दिनांक 4 अप्रैल 2026 को अग्रवाल होटल ढहने की दुखद हृदय विदारक घटना के मृतको को 2 मिनट का मौन रखकर व कैंडल जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई एवं मृतको के आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना तथा घायलो के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।

मौके पर उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुये जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि जो मुआवजा राशि दी गई है वह बहुत कम है मृतक परिवार को 1 करोड़ और आश्रित को एक शासकीय नौकरी तथा घायलो को 50 लाख रुपए दिया जाए और कुछ घायल जिनका नाम सूची मे नहीं है उन्हें सूचीबद्ध कर उन्हें भी उपचार एवं सहायता राशि दी जाए। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाए और असली जिम्मेदारो पर कार्यवाही की जाए तथा दोनों मकान मालिको को भी उचित मुआवजा राशि दी जाए। साथ ही मकान मालिको पर लगे मुकदमें को भाजपा शासन जिला प्रशासन का अन्यायपूर्ण रवैया बताते हुए नगरीय प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए और दोषी अधिकारी, कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की और कहा सभी पीड़ितजनो के लिये न्याय की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लडेगी। श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान के साथ पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश जैन, हरीश मोटवानी, संतोष मिश्रा, विनय शुक्ला, राजेश खटोड़, एड. रामनारायण गौतम, कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, रविन्द्र जैन सुखाड़िया, कांग्रेस पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष संध्या वर्मा, राकेश जैन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मो. सफीर, कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज बर्मन, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष राम बालक चौधरी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मो. नदीम, युवा नेता जयप्रकाश पांडेय, धरमदास, सुमित सोनी, आशु ताम्रकार, अरविन्द मिश्रा, हकीकउल्ला, मो. फरहान, एड. वीरू, एड. मनोज, समाज सेवी इंद्रपति सिंह एवं अन्य नगरवासी, समाजसेवी, व्यापारीगण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment