100% उपस्थिति पर विद्यार्थियों और प्री प्राईमरी कोआर्डिनेटर का सम्मान

---Advertisement---

 

अनुशासन और समर्पण का दिया गया संदेश

 

मनेन्द्रगढ़। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत 100% उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षिका को सम्मानित कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। 28 मार्च 2026 को जारी सूची के आधार पर 2 अप्रैल 2026 को आयोजित कार्यक्रम में इन सभी का सम्मान किया गया।विद्यालय प्रबंधन द्वारा यह पहल विद्यार्थियों में अनुशासन, समयपालन और नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने के उद्देश्य से की गई जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने पूरे सत्र में एक भी दिन अनुपस्थित रहे बिना निरंतर विद्यालय आकर अपनी जिम्मेदारी और समर्पण का परिचय दिया।

जारी सूची के अनुसार कक्षा III एकलव्य से आद्रिति सिंह, वैदिक तिवारी और निष्ठा मैत्रा, कक्षा VI एकलव्य से वेदिका तिवारी और अश्विका वार्ष्णेय तथा कक्षा VII एकलव्य से त्रिवेणी पाकिरा ने 100% उपस्थिति दर्ज कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन विद्यार्थियों की नियमितता ना केवल उनकी पढ़ाई में सहायक रही बल्कि अन्य छात्रों के लिये भी प्रेरणा का स्रोत बनी।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि नियमित उपस्थिति से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, समय प्रबंधन और सीखने की निरंतरता विकसित होती है जो उनके समग्र विकास के लिये बेहद जरूरी है। यही आदतें भविष्य में सफलता की मजबूत नींव रखती हैं।

इस अवसर पर शिक्षक वर्ग में भी अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर श्रीमती पूनम तिवारी को 100% उपस्थिति के लिये विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके समर्पण, समयपालन और विद्यालय के प्रति प्रतिबद्धता की प्राचार्य और स्टाफ ने सराहना करते हुए उन्हें सभी के लिये आदर्श बताया। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संदेश में कहा कि नियमित उपस्थिति सफलता की पहली सीढ़ी है। जो विद्यार्थी और शिक्षक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हैं वे जीवन में निश्चित रूप से उच्च उपलब्धियां प्राप्त करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे भी इस दिशा में प्रयास करें।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों और शिक्षिका श्रीमती पूनम तिवारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में भी इस तरह की प्रेरणादायक गतिविधियों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment