खनिज विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध राशि 292.38 करोड़ रुपये की गई राजस्व प्राप्ति 

---Advertisement---

 

अनूपपुर 02 अप्रैल 2026/ कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) अनूपपुर अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु शासन द्वारा खनिज राजस्व लक्ष्य राशि 384.92 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था। इस लक्ष्य प्राप्ति हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध राशि 292.38 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति की गई है। जिसमें से मुख्य शीर्ष 0853 अंतर्गत राशि 233.57 करोड़ रुपये एवं ग्रामीण अवसंरचना शीर्ष 0035 अंतर्गत 58.51 करोड़ रुपये निर्धारित लक्ष्य से कुल 75.95 प्रतिशत राजस्व प्राप्त हुआ है।

 

साथ ही खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध भण्डारण के कुल 229 प्रकरण दर्ज किया जाकर 208 वाहन जब्त किए गए हैं। दर्ज प्रकरणों में न्यायालय कलेक्टर अनूपपुर द्वारा अर्थदण्ड राशि 46 लाख 92 हजार 420 रुपये वसूल किया गया है। उक्ताशय की जानकारी उप संचालक (खनि प्रशासन) अनूपपुर ने दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment