जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र URL: https://dc.crsorgi.gov.in/ पर लॉगिन कर बनायें

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 02 अप्रैल 2026/ आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी ने बताया है कि वर्तमान में यह संज्ञान में आया है कि कई फेक पोर्टल या वेबसाइट के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे है, जिसके कारण जनसाधारण भ्रमित हो रहे हैं। जो कि वैधानिक नहीं है।

 

आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी ने बताया कि URL: https://dc.crsorgi.gov.in/ पर लॉगिन कर वैधानिक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवायें। अन्य किसी माध्यम से बनवाया गया प्रमाण पत्र नकली प्रमाण पत्र है, इसे बनवाने से बचें। उन्होंने बताया कि यदि किसी आवेदक को ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई आ रही है तो वह जहां पर घटना घटित हुई है, उससे संबंधित पंजीयन इकाई में आवेदन करे। जैसे कि यदि प्राइवेट अस्पताल में जन्म अथवा मृत्यु हुई है तो वहां की नगरपालिका, नगर परिषद में आवेदन करें और यदि ग्रामीण क्षेत्र में जन्म मृत्यु हुई है, तो वहां की ग्राम पंचायत में आवेदन करने पर प्रमाण पत्र बनेगा।

 

उन्होंने बताया कि जिन्हें पंजीयन इकाई घोषित किया गया है, वहां के परिसर में होने वाली जन्म-मृत्यु का पंजीयन वहीं होगा। अतिरिक्त किसी भी पोर्टल अथवा वेबसाइट से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिये लॉगिन न करें, न ही आवेदन करें, यहां से बनाये गये प्रमाण पत्र किसी भी जन-कल्याणकारी योजना में स्वीकार्य अथवा मान्य नहीं होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment