इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी: अनूपपुर की नाबालिग को मुम्बई से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी: अनूपपुर की नाबालिग को मुम्बई से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए बहला-फुसलाकर भगाई गई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को मुम्बई (महाराष्ट्र) से सकुशल बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम तथा एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की

जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2026 को नाबालिग बालिका के स्कूल न पहुंचने और लापता होने पर कोतवाली अनूपपुर में अपराध दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी अरविन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए बालिका को मुम्बई के गोरेगांव क्षेत्र से बरामद किया और आरोपी अमन राजपूत (19) निवासी उन्नाव, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर खुद को फूड रेस्टोरेंट का मालिक बताकर नाबालिग को झांसे में लिया और उसे मुम्बई ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस, पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment