पसान में श्रीराम कथा, सतचंडी महायज्ञ व भव्य जगराता का सफल आयोजन, आयोजक आशीष मिश्रा ने जताया आभार

---Advertisement---

पसान में श्रीराम कथा, सतचंडी महायज्ञ व भव्य जगराता का सफल आयोजन, आयोजक आशीष मिश्रा ने जताया आभार

अनूपपुर। पसान नगर के वार्ड क्रमांक 8 स्थित माँ दूरपता माता मंदिर परिसर में आयोजित 10 दिवसीय श्रीराम कथा एवं सतचंडी महायज्ञ का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। 19 मार्च से 28 मार्च तक चले इस भव्य धार्मिक आयोजन ने पूरे जमुना-कोतमा क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।

अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता श्रद्धेय पंडित राजीव लोचन शास्त्री (चित्रकूट धाम) द्वारा प्रतिदिन संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन किया गया, जिसमें भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग और धर्म पालन के प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वहीं सतचंडी महायज्ञ में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से आहुति दी गई, जिससे पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।

आयोजन के समापन अवसर पर माता रानी का भव्य जगराता भी आयोजित किया गया, जिसमें भजन गायक रिजा खान एवं वाली ठाकरे ने अपने भक्तिमय भजनों से श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इस पूरे भव्य आयोजन के प्रमुख आयोजक युवा समाजसेवी आशीष मिश्रा ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों, समिति सदस्यों और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, आस्था और सहभागिता से ही यह धार्मिक आयोजन इतने भव्य और सफल रूप में सम्पन्न हो सका।

अपने संबोधन में आशीष मिश्रा ने विनम्र भाव से कहा कि इस आयोजन का श्रेय उन्हें नहीं बल्कि माँ दूरपता माता की कृपा को जाता है। उन्होंने कहा कि “इस आयोजन को करने वाला मैं नहीं हूँ, इस आयोजन को कराने वाली माँ दूरपता माता हैं। उन्हीं की कृपा और आशीर्वाद से यह भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है।”

आशीष मिश्रा ने कहा कि आगे भी ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने और धार्मिक आस्था को मजबूत करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 1, 2026

April 1, 2026

April 1, 2026

April 1, 2026

April 1, 2026

April 1, 2026

Leave a Comment