चैत्र नवरात्रि, रामनवमी तथा ईद-उल-फितर त्यौहार के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने कलेक्टर ने नियुक्त किए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट
अनूपपुर 17 मार्च 2026/ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होगा तथा 27 मार्च 2026 को रामनवमी का त्यौहार मनाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। ईद-उल-फितर त्यौहार के दौरान मुस्लिम समुदाय द्वारा चिन्हित मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी, जिसमें काफी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की संभावना है। इन त्यौहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री हर्षल पंचोली ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स की नियुक्ति की है। साथ ही उन्होंने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सहयोग हेतु संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
अनूपपुर/चचाई थाना क्षेत्रांतर्गत डिप्टी कलेक्टर तथा प्रभारी तहसीलदार अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल, चौकी फुनगा क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार अनूपपुर श्री कौशलेंद्र शंकर मिश्रा, थाना भालूमाड़ा क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार अनूपपुर श्री मंगलदास चतुर्वेदी, जैतहरी थाना क्षेत्रांतर्गत प्रभारी तहसीलदार जैतहरी श्री रमाकांत तिवारी, वेंकटनगर थाना क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार जैतहरी श्री ज्ञानदास पनिका, कोतमा थाना क्षेत्रांतर्गत प्रभारी तहसीलदार कोतमा श्री दशरथ सिंह, बिजुरी थाना क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार कोतमा श्री लवतेन्द्र सिंह, रामनगर थाना क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार अनूपपुर श्री मिथला प्रसाद पटेल, थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्रांतर्गत तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री ईश्वर प्रधान, थाना अमरकंटक क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री धनीराम ठाकुर तथा थाना करनपठार क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री सोहनलाल कोल को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स को निर्देश दिए हैं कि उक्त अवधि में थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से समन्वय कर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपने-अपने अनुभाग अंतर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी का दायित्व संभालेंगे।