जैतहरी में प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण सम्पन्न जन अभियान परिषद की पहल से ग्रामीण नेतृत्व व योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुआ प्रशिक्षण

---Advertisement---

जैतहरी में प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण सम्पन्न
जन अभियान परिषद की पहल से ग्रामीण नेतृत्व व योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुआ प्रशिक्षण

अनूपपुर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत विकासखंड जैतहरी के सेक्टर क्रमांक 03 में मंगलवार को ग्राम पंचायत गौरेला में प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन नवांकुर संस्था ह्यूमिनिटी केयर फैमिली वेलफेयर एंड हेल्थ सोसायटी, जैतहरी द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र की प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी, सदस्य तथा नवांकुर सखियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गौरेला के सरपंच मुख्य अतिथि के रूप में तथा जनपद सदस्य फूँदे लाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवांकुर संस्था के अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र नामदेव ने की। प्रशिक्षण सत्र में परामर्शदाता टीकम नायक और राम सिंह कुशराम ने प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में परामर्शदाता टीकम नायक ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रस्फुटन, नवांकुर तथा सृजन योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व विकास और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है

इसके बाद नवांकुर संस्था के अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र नामदेव ने प्रस्फुटन समितियों के गठन, उनके कार्यों, जिम्मेदारियों तथा रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि समितियां सक्रिय रूप से कार्य करें तो शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने उपस्थित सदस्यों को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया

प्रशिक्षण के दौरान परामर्शदाता राम सिंह कुशराम ने सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह पाठ्यक्रम युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सामुदायिक नेतृत्व विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवा समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के विकास में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने गांवों में पूरी निष्ठा, ऊर्जा और सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं

प्रशिक्षण के समापन सत्र में प्रतिभागियों ने अपने प्रश्नों और जिज्ञासाओं को प्रशिक्षकों के समक्ष रखा, जिनका विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत गौरेला के सरपंच एवं जनपद सदस्य द्वारा प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों तथा नवांकुर सखियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेक्टर क्रमांक 03 की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य तथा नवांकुर सखियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवांकुर संस्था सेक्टर 02 के अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच तथा सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा

अंत में कार्यक्रम के लिए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार परामर्शदाता टीकम नायक द्वारा व्यक्त किया गया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

Leave a Comment