कॉम्बिंग गश्त में बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार 6 वारंटी गिरफ्तार

---Advertisement---

 

अनूपपुर। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त की गई। गश्त के दौरान पुलिस ने 4 स्थायी वारंटी, 1 गिरफ्तारी वारंटी और 1 वसूली वारंटी सहित कुल 6 वारंटियों की तामिली की।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राकेश साहू निवासी नंदगांव, रामबिहारी जायसवाल निवासी पडरीपानी बिजुरी, संतोष कुमार पटेल निवासी माइंस कॉलोनी बिजुरी, प्रेमचंद गुप्ता निवासी भगता, लीलाबाई पाव निवासी भालुगुडार तथा नीलेश श्रीवास्तव निवासी ग्राम बिछिया थाना अमलाई जिला शहडोल शामिल हैं। इनमें से नीलेश श्रीवास्तव के खिलाफ 4 लाख 60 हजार रुपये की वसूली से संबंधित वारंट भी जारी था।

 

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में मनीम टोप्पो, उदय प्रजापति, सतीष मिश्रा, लक्ष्मण डांगी, विश्वजीत मिश्रा, रवि सिंह, राजदेव सिंह, सत्यभान सिंह और आनंद बैस शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment