जिले में शतरंज को मिलेगा नया मंच, जल्द होगी ओपन प्रतियोगिता पूर्व महापौर के. डोमरू रेड्डी की अध्यक्षता में हुई बैठक, एमसीबी जिला शतरंज संघ गठन का निर्णय

---Advertisement---

चिरमिरी। कोयलांचल चिरमिरी सहित नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में शतरंज खेल को नई पहचान दिलाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। खेल को बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हल्दीबाड़ी स्थित होटल मातृछाया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचल के वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथ मनियम (बिच्छू भैया) की विशेष उपस्थिति रही जबकि इसकी अध्यक्षता पूर्व महापौर के. डोमरू रेड्डी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से एमसीबी जिला शतरंज संघ के गठन का निर्णय लिया गया। नवगठित संघ का उद्देश्य जिले में शतरंज गतिविधियों को संगठित रूप से बढ़ावा देना, प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच उपलब्ध कराना, प्रशिक्षण शिविर आयोजित करना और समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करना रहेगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि निकट भविष्य में नगर स्तर पर ओपन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिये तैयार किया जायेगा।

वरिष्ठ खिलाड़ी मंतोष गांगुली और अमित विश्वास ने विश्वास जताया कि इस पहल से चिरमिरी सहित पूरे जिले में शतरंज को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि शतरंज केवल खेल नहीं बल्कि धैर्य, रणनीति और बौद्धिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। लंबे समय से जिले में संगठित रूप से शतरंज गतिविधियों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है।

आयोजन समिति ने अभिभावकों, युवाओं और खेलप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि इस पहल से युवाओं में बौद्धिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

बैठक में विश्वनाथ मनियम, पूर्व महापौर के. डोमरू रेड्डी, पूर्व सभापति श्रीमती गायत्री बिरहा, मंतोष गांगुली, अमित विश्वास, राणा दास, पार्षद राहुल भाई पटेल, श्रीमती नीता डे, रवि बिरहा, प्रदीप प्रजापति, विश्वजीत दासगुप्ता, शुभम सालूजा, इसरार मोहम्मद, राजा रोहिदास सहित अन्य शतरंज प्रेमी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment