ताला तोड़कर उड़ाये थे कांसे के बर्तन, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

---Advertisement---

ताला तोड़कर उड़ाये थे कांसे के बर्तन, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रेलवे कॉलोनी में हुई दूसरी चोरी का खुलासा, झाड़ियों में छिपाकर रखा था चोरी का सामान

मनेन्द्रगढ़। रेलवे कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी तक कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने 22 वर्षीय आरव केवट उर्फ बिस्सू निवासी चनवारीडांड को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किये गये कांसे के बर्तन सहित करीब 8 हजार रुपये का सामान बरामद किया है। बरामद सामान की प्रार्थी जसवंत सिंह ने पहचान कर ली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक रेलवे कॉलोनी निवासी जसवंत सिंह अपनी पत्नी के इलाज के लिये परिवार सहित घर से बाहर गये थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने उनके मकान का ताला तोड़कर पेटी में रखी कांसे की थाली, परात, अन्य बर्तन और प्रेस समेत सामान पार कर दिया। मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 210/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी

चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और लंबित मामलों के निराकरण के लिये पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) ने विशेष निर्देश दिये थे। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्धों की गतिविधियों और उपलब्ध सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरव केवट उर्फ बिस्सू को पकड़ा। पूछताछ में उसके द्वारा रेलवे कॉलोनी में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किये जाने की बात पुलिस ने बताई। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया चोरी का सामान बरामद किया गया।
बरामद सामान को प्रार्थी के समक्ष प्रस्तुत किये जाने पर उसने उसे अपना चोरी हुआ सामान बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

सम्पूर्ण कार्यवाही में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, सहायक उपनिरीक्षक शोभनाथ लकड़ा, प्रधान आरक्षक राजकुमार सेन, आरक्षक मोहम्मद आजाद, साइबर सेल आरक्षक प्रमोद यादव और सैनिक विनीत सोनी शामिल रहे।

चोरी पर पुलिस की कड़ी नजर

सिटी कोतवाली पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है और आरोपियों की पतासाजी कर मामलों का खुलासा किया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर को सूना छोड़ते समय आवश्यक सावधानी बरतें और किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment