नशीली दवाओं की बिक्री का एक और आरोपी गिरफ्तार, 16 हजार रुपये की नशीली दवाएं जब्त

---Advertisement---

नशीली दवाओं की बिक्री का एक और आरोपी गिरफ्तार, 16 हजार रुपये की नशीली दवाएं जब्त

चिरमिरी। नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस ने नशीली दवाओं के परिवहन के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से Rexogesic Buprenorphine Injection और Avil Pheniramine Injection सहित कुल 16 हजार रुपये कीमत की नशीली दवाएं बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार 5 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दलगंजन दफाई छोटाबाजार निवासी रितेश समुन्द्रे उर्फ अभिषेक समुन्द्रे अपनी दूसरी पत्नी माहिन खान के साथ बिना नंबर की काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल से हल्दीबाड़ी की ओर जा रहा है। उसके पास नीले रंग के बैग में नशीली इंजेक्शन रखे होने की सूचना पर पुलिस टीम ने हल्दीबाड़ी 06 नंबर मोड़ के पास घेराबंदी कर बाइक को रोका

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से नीले रंग के बैग में एक काले एवं सफेद रंग की प्लास्टिक थैली मिली। इसमें Rexogesic Buprenorphine Injection IP के 16 नग, प्रत्येक में 2-2 एमएल, कुल 32 एमएल तथा Avil Pheniramine Injection IP के 16 नग, प्रत्येक में 10-10 एमएल, कुल 160 एमएल बरामद हुआ। जब्त नशीली दवाओं की कुल कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई गई है।
मामले में आरोपी रितेश समुन्द्रे उर्फ अभिषेक समुन्द्रे पिता उमेश समुन्द्रे उम्र 26 वर्ष निवासी दलगंजन दफाई मेन रोड छोटा बाजार थाना चिरमिरी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी एहतेशाम उर्फ अमन खान पिता नाजिर हुसैन उम्र 27 वर्ष निवासी बहेरा दफाई छोटा बाजार चिरमिरी और नाजिया पिता सलमान खान उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 नालापारा सलाहू मोहल्ला मनेन्द्रगढ़ को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को क्रमशः 12 जून 2026 और 3 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बैकुंठपुर भेजा गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी एहतेशाम उर्फ अमन खान का थाना मनेन्द्रगढ़ में पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 306/2024, धारा 22(सी) NDPS Act का मामला दर्ज होना पाया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी रवि कुमार कुजूर के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक वासुदेव परगनिहा, सउनि नईम खान, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक त्रिलोक साहू, अर्चना ठाकुर, आरक्षक हाफिज कुरैशी, प्रमोद साहू, रामजी गुप्ता और राजेश राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार और परिवहन पर लगातार निगरानी रखते हुए ऐसे मामलों में आगे भी कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment