सदस्यता वेरिफिकेशन में शांति एवं भाईचारा बनाए रखें श्रमिक : श्रीकांत शुक्ला

---Advertisement---

सदस्यता वेरिफिकेशन में शांति एवं भाईचारा बनाए रखें श्रमिक : श्रीकांत शुक्ला

14 एवं 15 सितंबर को जमुना-कोतमा क्षेत्र की सभी यूनिटों में होगा सदस्यता सत्यापन

जमुना-कोतमा। जमुना-कोतमा क्षेत्र में 14 एवं 15 सितंबर को होने वाले सदस्यता वेरिफिकेशन को लेकर श्रमिक संगठनों की सक्रियता बढ़ गई है। इसी क्रम में कोयला मजदूर सभा एचएमएस के श्रीकांत शुक्ला ने क्षेत्र के सभी श्रमिक भाइयों एवं बहनों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सदस्यता वेरिफिकेशन कराने की अपील की है।

श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि सदस्यता वेरिफिकेशन श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। सभी श्रमिक अपने मताधिकार का प्रयोग पूरी स्वतंत्रता और अपने विवेक के आधार पर करें। इस दौरान किसी भी प्रकार के विवाद, टकराव अथवा आपसी मनमुटाव से बचते हुए भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों के मतों की ताकत से आने वाले समय में जमुना-कोतमा क्षेत्र और कोल इंडिया के भविष्य की नई दिशा तय होगी। इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर को शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराना आवश्यक है।

श्रीकांत शुक्ला ने श्रमिक साथियों से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में सहभागी बनें और अपने विवेक से सदस्यता का वेरिफिकेशन कराकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करें।

उन्होंने अंत में श्रमिक एकता और संगठन की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हुए कहा मजदूर साथी जिंदाबाद, एचएमएस यूनियन जिंदाबाद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 13, 2026

September 13, 2026

September 13, 2026

September 13, 2026

September 13, 2026

September 13, 2026

Leave a Comment